फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cased on 1600 saportars of BSP and SP

बसपा और आप पार्टी प्रत्याशी समेत 1600 समर्थकों पर केस दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
cased on 1600 saportars of BSP and SP
बसपा और आप पार्टी प्रत्याशी समेत 1600 समर्थकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- आप पार्टी प्रत्याशी पर एक और बसपा प्रत्याशी पर दो मुकदमे हुए दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अनुमति के विपरीत रोड शो निकाले और जनसभा करने के मामले में दुधारा पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीन मुकदमा दर्ज किया। दो मुकदमे बसपा प्रत्याशी और उनके 900 समर्थकों पर दर्ज हुआ। जबकि एक मुकदमा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और उनके 700 अज्ञात समर्थकों पर पर दर्ज किया।

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने मंगलवार को बाघनगर से कोईलसा होकर करही तक रोड शो निकालने की अनुमति प्रशासन से लिया था। जबकि अनुमति के विपरीत बसपा प्रत्याशी ने अपने 700 समर्थकों के साथ बाघनगर से पैडी की तरफ से मुख्य मार्ग पर रोड शो निकाला। इस मामले में बसपा प्रत्याशी और उनके 700 अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। इसी तरह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोधचंद यादव ने बाघनगर से मदाईन होते हुए नौवागांव तक रोड शो निकालने की अनुमति लिया था। जबकि अनुमति के विपरीत सेमरियावां से बाघनगगर और फिर बाघनगर से सेमरियावां तक रो शो निकाले। इस मामले में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुबोधचंद यादव और 700 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने सेमरियावां में तीन बजे से पांच बजे तक सभा करने की अनुमति लिया था। अनुमति के विपरीत बसपा प्रत्याशी ने पांच बजे के बाद सभा किया। इस मामले में भी बसपा प्रत्याशी आफताब आलम और 200 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed