फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case registered against Pradhan for taking hostage assault.

Sant Kabir Nagar News: प्रधान पर बंधक बनाने और मारपीट का केस दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
case registered against Pradhan for taking hostage assault.
धनघटा। एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर की तहरीर पर महुली पुलिस ने एक ग्राम प्रधान के अलावा कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रधान के खिलाफ बंधक बनाना, मारपीट, गाली गलौज, जानमाल धमकी की धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम धनजंवल निवासी बुद्विराम यादव पुत्र कोमल यादव ने बताया है कि ग्राम पंचायत बेलडूहा में ग्राम प्रधान श्याम सुंदर अपने सहयोगियों के साथ पोखरा में जेसीबी मशीन चलाया था। खुदाई के बाद ट्रैक्टर से बाहर मिट्टी डाला जा रहा था। वह एक न्यूज चैनल का पत्रकार होने के वजह से मोबाइल फोन पर रिकार्डिंग करने लगा। जिस पर प्रधान भड़क गए। मोबाइल ले लिया। करीब एक घंटे तक जबरजस्ती बंधक बनाए रखा। इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान श्याम सुंदर निवासी बेलडूहा एवं कुछ अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ बंधक बना कर गाली देने, मारने व धमकी देने का अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed