{"_id":"65bd2de51fd676b9fb099237","slug":"case-registered-against-five-for-assault-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109209-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में पांच पर केस दर्ज
Fri, 02 Feb 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपाल नगर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपालनगर में बृहस्पतिवार की देर शाम मामूली बात को लेकर पटीदारों ने दरवाजे पर चढ़ कर दंपती समेत चार की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, जानमाल धमकी का केस दर्ज हुआ है।
हरिलाल पुत्र राम लाल वार्ड नंबर आठ रंगपालनगर का कहना है कि वह डीजे चलाता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर उसके पटीदार डीजे पर कार्य कर रहे युवक को गालियां देने लगे। जब उसने एतराज किया तो पटीदार भड़क गए। परिजनों के साथ उसके दरवाजे पर चढ़ गए। उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी निर्मला, बेटी सीमा, बेटा सुनील के ऊपर लाठी डंडे से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस हरिलाल की तहरीर पर महेंद्र, राजेन्द्र, उपेन्द्र, राजेश उर्फ मजनू, राजू पुत्रगण मंगल निवासी रंगपालनगर के खिलाफ बलवा, जानमाल धमकी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।