{"_id":"66e5c84df180fbfbea0c83c7","slug":"case-regarding-snatching-and-assault-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120746-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छिनैती और मारपीट के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छिनैती और मारपीट के मामले में केस
Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राम जानकी मार्ग पर बस संचालकों के बीच हुए विवाद का मामला
- एसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर नौ सितंबर को पौली के पास दो बस संचालकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन सगे भाइयों समेत अन्य के विरूद्ध छिनैती और मारपीट का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है।
गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के सुअरहा गांव निवासी सत्यनारायण यादव पुत्र लालजी यादव का आरोप है कि भाई अनिल यादव एक बस को बुक करके अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, जब वह धनघटा क्षेत्र के पौली के पास राम जानकी मार्ग पर पहुंचे तो गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के यदवापुर गांव निवासी कुछ लोग आए और तीर्थ यात्रा जा रही बस को जबरन रोक लिए। उसके बाद बस चालक को मारने-पीटने लगे। जब उसके बचाव में भाई अनिल गए तो उन पर भी चाकू से प्रहार कर दिए।
इसके अलावा बस चालक के पास से 23,700 रुपये भी छीन लिए। लोग बीच-बचाव किए तो हमलावर भाग निकले। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में एसपी के आदेश पर यदवापुर गांव निवासी लालकेश यादव, ऋषिकेश, मुराली पुत्रगण रंगपाल यादव और कुछ अज्ञात के विरुद्ध छिनैती मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले का जांच की जा रही है।