फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of robbery and rebellion against seven people

Sant Kabir Nagar News: सात लोगों पर लूट, बलवा का केस

Thu, 01 Feb 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Case of robbery and rebellion against seven people
- घटना के चार माह बाद कोर्ट ने दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल थाना पुलिस ने कोर्ट की दखल के बाद घटना के चार माह बाद लूट, बलवा समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया।
एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि कोर्ट को दिए अपने प्रार्थनापत्र में मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम औरही निवासी पीड़िता विद्यावती देवी ने बताया कि एक सितंबर 2023 को सहन में पशुओं का चारा रखकर घर के अंदर चली गईं। आरोप है कि इसी बीच गांव के श्यामधर चौरसिया चारे को फैलाने लगा, और पति राजाराम चौरसिया को अपशब्द कहने लगा। गांव के लोगों के आने पर आरोपी चला गया और दस मिनट बाद श्यामधर चौरसिया उसकी पत्नी विद्या देवी, लड़की चंद्रावती, राधिका व शशि कला एकराय होकर उसके घर आ गए।

आरोप है कि श्यामधर लाठी से पति राजाराम को मारने लगा। जब वह अपने पति को बचाने के लिए आई तो सभी आरोपियों ने घेरकर मारपीट की। एसओ ने बताया कि शिकायत पर मामले में औरही निवासी एक ही परिवार के सात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed