{"_id":"5fb403038ebc3e9bfe29e635","slug":"case-of-loot-on-25-khalilabad-news-gkp3735038144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद और ट्रांसपोर्टर समेत 25 पर लूट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद और ट्रांसपोर्टर समेत 25 पर लूट का केस दर्ज
विज्ञापन

गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर हुआ था विवाद
दोनों पक्षों से मारपीट कर घायल करने और सोने की चेन लूट ले जाने का मढ़ा गया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सभासद और टांसपोर्टर समेत 25 के खिलाफ बलवा, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट कर घायल करने और सोने की चेन लूट ले जाने का आरोप मढ़ा गया है।
वार्ड नंबर सात के सभासद त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता का आरोप है कि सोमवार की शाम को वार्ड में उत्तर तरफ सफाई अभियान और शांति व्यवस्था में व्यस्त थे। दुर्गा मंदिर के बगल तिवारी ट्रांसपोर्ट के नाम से स्थानीय विमल तिवारी, अवधेेश तिवारी एवं अन्य लोग मिलकर ट्रांसपोर्टेशन का काम करते हैं। दुर्गा मंदिर से डीघाबाईपास तक 20 ट्रकों से रोड जाम था। इनके अज्ञात ट्रक ड्राइवरों से साइड में ट्रक खड़ा करने को कहा गया। ताकि लक्ष्मी पूजा विसर्जन के लिए प्रतिमाएं सुचारु रूप से मगहर जा सकें। आरोप है कि विमल तिवारी, अवधेश तिवारी उक्त ने अपने दस से अधिक ड्राइवरों को ललकारा। आरोप है कि वे लोग उसे पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि लोग सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ले गए। जबकि दूसरे पक्ष के आदित्य तिवारी का आरोप है कि सभासद टीएन गुप्ता अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ उनके ट्रक के पास आए और मारपीट, ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए। विरोध करने पर ईंट, डंडा, लोहे की रॉड से कंचन, रत्न, त्रिभुवन व 20 -25 अन्य के साथ हमला कर चालू कर दिए। उनके बड़े भाई अजय तिवारी को ईंट से मार कर गिरा दिए। छोटे भाई विजय व विमल तिवारी का भी सिर फोड़ दिए। आरोप है कि गले से सोने की चेन खींच ले गए। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट और लूट की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। आगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।