फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case of loot and molestation

सात पर छेड़खानी व लूट का केस

Fri, 26 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
case of loot and molestation
सात पर छेड़खानी व लूट का केस
विज्ञापन

टिनशेड उजाड़ने से मना करने पर दंपती की पिटाई कर दी थी
महिला का अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की दी थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर बखिरा पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, लूट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया।
पीड़ित का आरोप है कि उसने डेढ़ मंडी बैनामे की जमीन पर धनाभाव के कारण टिनशेड लगाया था। आठ अक्तूबर 2020 की सुबह साढ़े नौ बजे हनीफ समेत सात लोग कब्जा करने की नीयत से टिन शेड को जबरिया हटाने लगे। सूचना पाकर उसने भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर टिन शेड हटाने से मना किया। उसी से नाराज होकर विरोधियों ने अपशब्द कहते हुए दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई की और टिनशेड उठा ले गए। आरोप है कि पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पत्नी की चेन भी छीन ले गए। आरोपियों का साथ दे रहे इलियास ने अवैध असलहे से हवाई फायरिंग भी की। शोरगुल मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद आरोपीगण जान-माल व वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपी हनीफ, हयातुन्निशा, इशरतुन्निशा, शबा, हजरत अली उर्फ कायर, हसीबुन्निशा व इलियास के खिलाफ छेड़खानी, लूट, मारपीट और संपत्ति को नुकसान करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed