{"_id":"6588735d806785e46d0e196a","slug":"case-of-kidnapping-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7264-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी के अपहरण में युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी के अपहरण में युवक पर केस दर्ज
Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगहर चौकी के अंतर्गत नगर पंचायत मगहर की निवासी एक महिला ने एक युवक पर नाबालिग लड़की काे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने काेतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
नगर पंचायत मगहर की एक महिला का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। नाबालिग लड़की बाद में पकड़ी गई। दोनों पक्षों के बीच पुलिस चौकी पर नगर के कुछ सम्मानित व्यक्तियों के दबाव में मामला सुलह-समझौता हुआ था। उसके बाद महिला ने समझौता को नकारते हुए कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके मोहल्ले का रहने वाला युवक उसकी नाबालिग पुत्री पर फब्तियां कसता रहता है। मना करने पर गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। उसने कहा कि युवक पांच दिसंबर को उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कुछ सोने-चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नकद लेकर भगा ले गया।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ व अपहरण का केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी उदय शंकर द्विवेदी ने बताया कि उक्त मामले की जांच और विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
0000000000000000
पुनीत कुमार मिश्र