{"_id":"65b17d83f2919ad3e9073014","slug":"case-in-immersion-despute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8774-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन में हुए विवाद पर नहीं हुई कार्रवाई, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन में हुए विवाद पर नहीं हुई कार्रवाई, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुआ केस
Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरईपार पैठान का रहने वाला है पीडि़त
दो नामजद और पांच अज्ञात पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन में हुए विवाद में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीडि़त ने कोर्ट की शरण ली। बरईपार पैठान निवासी पीडि़त के प्रत्यावेदन पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अब मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बरईपार पैठान निवासी विजय पुत्र रंगीलाल ने कोर्ट में प्रस्तुत अपने प्रत्यावेदन में बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। घटना 16 नवंबर 2023 शाम सात बजे बनकटवा चौराहे की है। गांव के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। वह भीड़ को हटवाकर रास्ता दिलवा रहे थे। इसी बीच कुछ लोग उग्र हो गए और उनको गालियां देने लगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोगकर रास्ते से हटने और नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर उपरोक्त लोग लाठी, डंडा व रॉड से उनको मारने-पीटने लगे। मकान बनवाने के लिए जेब में रखे 13 हजार रुपये मौका पाकर निकाल लिए। लोगों के बीच-बचाव करने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीडि़त विजय के अनुसार घटना के बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। उल्टे अगले दिन उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोट
कोर्ट के निर्देश पर बनकटवा चौराहे पर हुए मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रदीप कुमार चौधरी पुत्र मेवालाल, जितेंद्र पुत्र रामरूप और पांच अज्ञात निवासी बजारीपुर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद