फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case in code of conduct

बसपा-सपा प्रत्याशी समेत 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
case in code of conduct
बसपा-सपा प्रत्याशी समेत 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बिना अनुमति के भीड़ जुटाकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बिना अनुमति के भीड़ जुटा कर जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे दर्ज किया। पहला मुकदमा खलीलाबाद के बसपा प्रत्याशी और उनके 700 समर्थकों के खिलाफ दर्ज हुआ। जबकि दूसरा मुकदमा मेंहदावल के सपा प्रत्याशी और 100 समर्थकों के खिलाफ दर्ज हुआ।
कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू बिना अनुमति के बुधवार को काफी भीड़ जुटाकर जुलूस निकाले। उनके जुलूस में 500 से 700 की संख्या रही। वह काफिला लेकर पैदल मार्च करते हुए मधुकंज की तरफ से मेंहदावल बाईपास पहुंचे। उनके जुलूस में शामिल तमाम लोग राजनैतिक पार्टी बसपा की नीली टोपी लगाए थे। जिस पर पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न हाथी छपा था। भीड़ में शामिल लोग नारेबाजी कर रहे थे। लोग न तो मास्क पहने थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन किए। वर्तमान में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत धारा 144 लागू है। इसका भी लोगों ने उल्लंघन किया। बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। कोतवाल ने बताया कि बसपा प्रत्याशी और 700 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नामांकन बैरियर से मेंहदावल की तरफ अपने 100 से अधिक समर्थकों बिना अनुमति के जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जबकि वर्तमान में धारा 144 प्रभारी है। सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय और 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed