{"_id":"68c07461f01035deec0bcdef","slug":"case-filed-in-theft-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138176-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामले में केस दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोहल्ला कैलाश नगर पूर्वी औद्योगिक नगर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित जयशंकर पांडेय ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 29 अगस्त को दादी की मृत्यु होने पर अपने पैतृक गांव बनकरिया गए थे। रात में उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली। 30 अगस्त को जब वह अपने खलीलाबाद आवास पर आए तो सामान बिखरा हुआ था। घर से आभूषण, मोबाइल और आधार कार्ड भी चोरी कर ले गए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोमहिया बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धौरापार गांव निवासी लक्ष्मीना ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 सितंबर को सुबह 9 बजे उनका लड़का कृष्णा तेल पेराने सोमहिया बाजार में गया हुआ था। वहीं पर अकारण विपक्षी विशाल, इंद्रेश, रमेश व सोमनाथ निवासी गगनई बाबू गाली देते हुए कड़ा व चुड़ला से बेटे को काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घटना में बेटे को काफी चोट आया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मारपीट के आरोप में केस दर्ज
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सानी केवटलिया मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सानी केवटलिया निवासी रफील अहमद ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 सितंबर को रात 10 बजे उनको विपक्षी सफीदुल्ला घर पर चढ़कर गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर लात मुक्का व डंडा से काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में उन्हें काफी चोट आया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 130 वाहन चालकों के चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम नेजांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 130 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए 130 वाहन के चालकों से 1,71,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शांतिभंग में तीन आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो और थाना बेलहरकला पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके शांति भंग की आशंका में चालान कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से सभी आरोपियों को जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साइकिल चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी सरौली स्थित अस्पताल के पास से साइकिल चोरी करके एक व्यक्ति भाग रहा था। आसपास के लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने पकड़े हुए साइकिल चोर को सौंप दिया। पुलिस आरोपी चोर को लेकर कोतवाली आई और उसके बारे में जानकारी एकत्रित करने व पूछताछ में जुट गई है। संवाद