{"_id":"68408674ad3d2bd230030f55","slug":"case-filed-against-woman-for-assault-in-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133659-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट के मामले में महिला पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट के मामले में महिला पर केस
Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में एक महिला पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने दुकान दुकान में घुसकर सीसीटीवी को तोड़ा, इसके साथ ही उसके पर राॅड से प्रहार कर घायल भी कर दिया।
खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी निवासी मोहम्मद आदिल अशरफ ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि उनकी माेहल्ले की ही रहने वाली तबस्सुम से जमीन विवाद चल रहा है। वह बगैर नक्शा पास कराए अपने हिस्से से अधिक जमीन पर मकान बनवाकर कब्जा करना चाह रही थी। जिसके चलते उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। 22 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे के करीब अपनी दुकान के अंदर बैठे थे।
जहां तबस्सुम अपने हाथ में लोहे का राॅड लेकर उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। जब उन्हाेंने इसका विरोध किया तो उन्हें गाली देते हुए हत्या करने के नियत से उनकी दुकान के अंदर जबरदस्ती घुसकर लोहे के राॅड से मारने-पीटने लगी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।