फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against three for kidnapping girl student

Sant Kabir Nagar News: छात्रा के अपहरण के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for kidnapping girl student
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा को उसकी सहेली और दोस्त की मदद से आरोपी युवक भगा ले गया। उसके पिता ने ऐसा आरोप लगाते हुए तीन आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। पिता को आशंका है कि उसकी बेटी को आरोपी बेच सकते हैं।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उसकी बेटी बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। उसकी बेटी 15 मार्च को घर से विद्यालय पढ़ने गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। बेटी के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि उसकी बेटी से एक युवक बातचीत करती थी। बेटी की सहेली के नंबर से भी लगातार बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन

उसकी बेटी का सहेली और अपने दोस्त के सहयोग से आरोपी भगा ले गया। उसकी बेटी को आरोपी अज्ञात जगह पर रखे हैं। उसे आशंका है कि लोग उसकी बेटी को बेच सकते हैं। उसकी बेटी की जान खतरे में है। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों पर अपहरण और षड्यंत्र का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed