{"_id":"683210c27e53d78dea0c65cd","slug":"case-filed-against-six-accused-in-case-of-assault-on-an-elderly-person-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133095-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग से मारपीट के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग से मारपीट के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज
Sun, 25 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट के मामले में छह आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
एसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित जगदेव निवासी मरवटिया ने बताया कि 23 अप्रैल को रात लगभग आठ बजे विपक्षी दीपचंद, गोविंद, राहुल, साहुल, सीताबी, विद्या देवी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आए। उनको बुरी तरह मार-पीटकर घायल कर दिया और हाथ भी तोड़ दिया। पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने न मेडिकल करवाया और न ही केस दर्ज किया। आरोपी उनकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। एसपी के आदेश के बाद पुलिस मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।