{"_id":"68223876c399b5ced50ae02e","slug":"case-filed-against-four-youths-for-beating-up-a-dj-operator-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132511-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालक की पिटाई के आरोप में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालक की पिटाई के आरोप में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 12 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम दुघराकला गांव में शनिवार की देर रात शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद घर लौट रहे डीजे संचालक पर मनबढ़ों ने हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में दुघराकला गांव निवासी जयपाल पुत्र इन्द्रजीत ने बताया कि वह शनिवार की देर रात गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था।
कार्यक्रम खत्म होने पर वह घर आ रहा था कि रास्ते में गांव निवासी राणा प्रताप व तीन अन्य लोगों ने डीजे वाहन के पास पहुंचकर गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
भाई सोनू बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। संवाद