{"_id":"660464e45c1cdfd18d01a03f","slug":"case-filed-against-four-including-two-real-brothers-in-assault-case-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111910-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों समेत चार पर केस
Wed, 27 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के हरिहरपुर कस्बे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर कस्बा निवासी दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर दो निवासी रामचंद्र पुत्र टासे ने तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर एक बजे पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही सचिन, कन्हैया पुत्रगण प्रकाश व अजय, विजय पुत्रगण सुरेंद्र गाली दे रहे थे। विरोध करने पर लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर दो निवासी रामचंद्र की तहरीर पर उनके मोहल्ले के ही सचिन, कन्हैया व अजय, विजय के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।