{"_id":"683603962bce7ad6c30804be","slug":"case-filed-against-five-persons-including-two-brothers-on-courts-order-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133256-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो भाईयों समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो भाईयों समेत पांच पर केस
Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने घोरहट गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दो भाईयों समेत पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
महुली थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी रामप्रकाश ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि 20 जनवरी 2025 की सुबह सात बजे उनकी बकरी उनके भतीजे अनिल के दरवाजे पर चली गई। इसी बात को लेकर अनिल, सुधीर, मोनी, किस्मती, रामचेत उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर आग बबूला होकर उनके घर में घुस कर लात-मुक्का, ईंट, डंडा आदि से बुरी तरह मारे पीटे। जिससे शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने घोरहट गांव निवासी राम प्रकाश की तहरीर पर उनके भतीजे अनिल, सुधीर, भतीजी मोनी, भाभी किस्मती व भाई रामचेत के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।