{"_id":"640f6a3d9ae19cbf1503a3e4","slug":"case-filed-against-five-including-couple-khalilabad-news-c-7-1-84015-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच पर केस दर्ज, घर में घुसकर पिटाई करने का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच पर केस दर्ज, घर में घुसकर पिटाई करने का था आरोप
Tue, 14 Mar 2023 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
पीड़ित श्रीकृष्ण का आरोप है कि वह घर निर्माण करे रहे थे। 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे गांव निवासी रामकरन, उसकी पत्नी, दो बेटे व बेटी एक राय होकर हाथ में फावड़ा, लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए और उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसकी नवनिर्मित दीवार को गिरा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट के आदेश पर बखिरा पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के देवकली गांव निवासी दंपती समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया। आरोप है कि आरोपियों ने दीवार गिरा दिया और विरोध करने पर घर में घुस कर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित श्रीकृष्ण का आरोप है कि वह घर निर्माण करे रहे थे। 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे गांव निवासी रामकरन, उसकी पत्नी, दो बेटे व बेटी एक राय होकर हाथ में फावड़ा, लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए और उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसकी नवनिर्मित दीवार को गिरा दी। आरोप है कि उसके माता-पिता, भाई व बहन की पिटाई की। जान बचाकर परिवार के लोग घर में गए तो घर में घुस गए।
आरोपियों ने बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे बाहर ले आए। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। भीड़ जुटने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए निर्माण कार्य के लिए रखा हुआ बाल्टी, फावड़ा उठा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उस घटना में पूरे परिवार को काफी चोटे आई थी। कार्रवाई के लिए बखिरा थाने का चक्कर लगाकर थक गया, लेकिन आरोपियों पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नही किया। मेडिकल जांच तक नहीं कराया।
बाद में पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ श्याममोहन ने बताया देवकली निवासी आरोपी रामकरन यादव, राजकुमार, राजेश, विद्यावती व राधा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।