फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against 16 for attacking Pradhan's husband and nephew

Sant Kabir Nagar News: प्रधान पति और भतीजे पर हमला करने के मामले में 16 पर केस

Sat, 06 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 16 for attacking Pradhan's husband and nephew
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवरेपार बढ़या के राजस्व गांव जसरौली भैसही में प्रधान पति व उनके भतीजे पर हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने 16 लोगों पर केस दर्ज किया है। जसरौली भैसही गांव निवासी कीर्ति प्रकाश ने न्यायालय को दी प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे अपनी बोलेरो से एक मरीज को दिखाने अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह गांव निवासी निशोर के घर के सामने पहुंचा तो रास्ते में दोनों तरफ खड़ी बाइक से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। बाइक हटाने के लिए आवाज लगाने पर जब कोई नहीं निकला तो बोलेरो से बाहर निकल कर बाइक को रास्ते से हटाकर बोलेरो निकलने लगा। तभी एक बाइक गाड़ी की ठोकर से गिर गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर निशोर, पारसनाथ, परशुराम, रजत, अमित, अनिकेत उर्फ अंकित, अनिल, संतोष, कंचन पत्नी निशोर, रीना पत्नी तारकेश्वर, तारा पत्नी दुर्गा प्रसाद, निकित, सत्यम, अमित, सूरज निवासी जसरौली भैसही तथा ग्राम धवरेपार बढ़या निवासी, राजेश चुनावी रंजिश में बोलेरो से खींच कर पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। चाचा राजनाथ और पिता रामसिंह तथा पड़ोस के सुनील, सुशील पुत्रगण दूधनाथ बीच बचाव करने लगे तो हमलावरों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed