{"_id":"631cd0bc8970800f2907f5ff","slug":"case-file-against-three-peole-khalilabad-news-gkp450058675","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
बखिरा। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मायके छोड़ने के आरोप में पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
शिकोहरा गांव में मायके में रहने वाली प्रीति पुत्री रामशब्द पाठक का आरोप है कि उसकी शादी 11 फरवरी 2022 को गोरखपुर जनपद के खजनी थाना स्थित भरोहिया निवासी मनोज चतुर्वेदी पुत्र लालचंद चतुर्वेदी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल जाने के एक माह बाद से पति, ससुर व सास किस्सा देवी पांच लाख दहेज की मांग करने लगे।
पति, सास व ससुर के सहयोग से तकिया से उसका मुंह दबाकर मारने का प्रयास किए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। होश आने पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मायके के निकट स्थित हरदी नहर पर लाकर छोड़ कर चले गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद