{"_id":"5f2ff57a8ebc3e4ad84d020e","slug":"case-file-against-pradhan-khalilabad-news-gkp361146066","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को धमकाने के आरोप में प्रधान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को धमकाने के आरोप में प्रधान पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ को धमकाने के आरोप में प्रधान पर केस
- प्रधान ने आरोप को बताया बेबुनियाद
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बीडीओ सांथा की मोबाइल पर बार-बार फोन करने और सांथा ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी का मैसेज पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने बरदगवा माफी के प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीडीओ सांथा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है।
सांथा बीडीओ रेनू चौधरी का आरोप है कि बरगदवा माफी के प्रधान शशिकपूर राय ने सात अगस्त को उनके मोबाइल पर फोन किया। व्यस्त होने के कारण बाद में बात करने की बात कही। जिससे नाराज होकर प्रधान ने बार-बार फोन किया। आरोप है कि सांथा विकास खंड के ग्रुप पर प्रधान ने धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया। इस संबंध में प्रधान को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने एक और धमकी भरा मैसेज पोस्ट कर दिया। जिसके बाद बीडीओ ने बेलहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं प्रधान शशि कपूर राय का कहना है कि मनरेगा के कार्य की स्वीकृति के लिए बीडीओ को फोन किया था, लेकिन बीडीओ ने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया तो बीडीओ ने फोन करने पर नाराजगी जताई। जब मनरेगा की फाइल स्वीकृत करने की बात की तो वह भड़क गईं। बीडीओ को सभ्य तरीके से बात करने की सलाह दी थी। वह उल्टे झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज करवा दी। पुलिस की जांच में सच्चाई उजागर हो जाएगी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधान शशिकूपर राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।