फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against four people

सगे भाई-भजीते समेत चार पर केस दर्ज

Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
case file against four people
सगे भाई-भजीते समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

-घर में घुसकर दो लोगों को पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के लखनापार गांव में सोमवार को दरवाजे पर रखी सागौन की लकड़ी उठा ले जाने और घर में घुसकर दो लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी हेमनाथ पाल सवरू पाल का आरोप है कि दरवाजे पर उसकी सागौन की लकड़ी रखी थी। आरोप है कि अशोक कुमार पाल, भतीजे अभिषेक पाल, अविनाश पाल, अमितोष पाल उर्फ अंकित व अन्य लोग पहुंच गए और लकड़ी अपने घर के अंदर ले जाने लगे। मना करने पर उसके बेटे अमित पाल को अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ाए।
विज्ञापन

बचने के लिए बेटा भाग कर घर के अंदर चला गया। आरोप है कि उक्त लोग उसके घर में घुसकर बेटे और बहू को लात घूसे से मारने-पीटने लगे। एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि हेमनाथ पाल की तहरीर पर अशोक कुमार पाल, अभिषेक पाल, अविनाश पाल, अमितोष पाल उर्फ अंकित व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर हेमनाथ पाल, अमित पाल, सुमित पाल, डाली पाल, सरोज पाल के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed