{"_id":"602bfd578ebc3ee97217dfa9","slug":"case-file-against-four-people-khalilabad-news-gkp3850056191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज
- दहेज के लिए हत्या करने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। सीओ ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के मुकादीमपुर गांव निवासी बबलू यादव का आरोप है कि वह अपनी बहन रंजू की शादी धनघटा क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव निवासी सत्यपाल यादव के साथ वर्ष 2017 में किया था। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर बहन को विदा किया था। आरोप है कि 24 वर्षीय बहन रंजू जब ससुराल आई तो कुछ ही दिनों बाद उसके ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दिए। जब दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका तो वह लोग बहन को आए दिन मारना पीटना शुरू कर दिए। जिसकी जानकारी रंजू बराबर मोबाइल फोन पर देती रहती थी। आरोप है कि सोमवार की शाम उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए उसकी हत्या कर दिए। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति सत्यपाल यादव, ससुर ओमप्रकाश यादव तथा सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।