{"_id":"5e136b3b8ebc3e87fe1089fd","slug":"case-file-against-four-people-khalilabad-news-gkp3361986156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाई समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाई समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

- बकाया मांगने पर घर में घुसकर महिला दुकानदार की पिटाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। दो माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला दुकानदार को बकाया रकम मांगने से नाराज दबंगों ने उसके घर में घुस कर पिटाई कर दी। पुलिस ने जब उसकी फरियाद अनसुनी कर दी तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेेेश पर सोमवार को पुलिस ने तीन सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि गांव पर किराना की दुकान चलाती है। उसकी दुकान से गांव के ही आजम अक्सर उधार समान ले जाते है। 20 अक्टूबर की रात नौ बजे वह बकाया रकम मांगने के लिए गई थी, लेकिन आजम व उसके परिजन नाराज होकर उसे गाली गलौज देने लगे। मना करने पर उसे मारने लगे। भागकर वह घर आ गई तो घर में घुसकर उसको लात व घूसों से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने आई एक युवती से अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके पति गोरखपुर दवा लेने गए थे। अगले दिन पति के साथ थाने पर जाकर घटना की जानकारी दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसे कोर्ट से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी आजम, असलम, सद्दाम व आजम के बेटे पट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।