फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against 10 people

पूर्व चेयरमैन के पति समेत दस के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Jun 2021 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
case file against 10 people
पूर्व चेयरमैन के पति समेत दस के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाई के बीच हुई थी मारपीट
- एक पक्ष ने पूर्व चेयरमैन के पति पर मारपीट का लगाया है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर गौरा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप- प्रत्यारोप मढ़ते हुए तहरीर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से पूर्व चेेयरमैन के पति समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर गौरा वार्ड नंबर चार निवासी दीनानाथ और उनके सगे भाई हरिराम के बीच शुक्रवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। दीनानाथ का आरोप है कि जमीन पर दीवाल निर्माण कराने से मना करने की बात को लेकर विपक्षी हरिराम अपने बेटे संतोष पुत्र हरिराम, बेटी पूजा और पत्नी सुभावती के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसे और बेटे को मारे-पीटे। आरोप है कि लोग जानमाल की धमकी भी दिए। इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष के हरीराम का आरोप है कि विपक्षी दीनानाथ अपने बेटे सूरज, नीरज, पत्नी पुष्पा देवी और पूर्व चेयरमैन के पति जयराम माझी व अमित पांडेय के साथ मिलकर अपशब्द कहने लगे। विरोध पर लोगों ने उसे और परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दीनानाथ और पूर्व चेयरमैन समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed