फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against villagers who tied up man

Sant Kabir Nagar News: युवक की बांध कर पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर केस

Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case against villagers who tied up man
बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन




देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में चोरी करते पकड़े गए युवक की बांध कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने ग्रामींणों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो वारयल होने के बाद ने पुलिस ने बीट सिपाही की तहरीर पर कार्रवाई की है।


बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के गौरी शंकर यादव के घर शनिवार की रात में घर के पीछे से छत पर चढ़कर चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। इसी बीच घर वालों की नींद खुल गई और शोर मचा कर ग्रामीणों के सहयोग से चोरों को दौड़ा लिया। थोड़ी दूर के बाद एक चोर को गांव वालों ने पकड़ लिया। चोर को पेड़ में बांधकर पिटाई करने का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसे अपराध मानते हुए बीट सिपाही सहचालक दिलीप यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी एसपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है, किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed