फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against six accused of molesting a woman in a wedding procession

Sant Kabir Nagar News: बरात में महिला से छेड़छाड़ का आरोप छह के खिलाफ केस

Mon, 12 May 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case against six accused of molesting a woman in a wedding procession
धनघटा। क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव में शुक्रवार की रात निकल रही बरात में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले 9 मई की शाम 7 वर्षीय बेटी के साथ थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। उस दौरान गांव से एक शादी की बरात निकल रही थी। सड़क पर जाम होने के नाते वह जाम में फंस गई तो उसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए मुंडेरा शुक्ल गांव के लोनियान टोला निवासी सुरेन्द्र और शत्रुघन उसके साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर गोरखपुर जिले के बेलघाट थानांतर्गत पुन्हा गांव निवासी उसका भाई मौके पर आया तो आरोपियों ने उसपर लोहे के राॅड से हमला कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शत्रुघन ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया गया कि उसके गांव से शादी की बरात निकल रही थी। डीजे लदा वाहन आगे की ओर निकल रहा था। उसी दौरान महिला और उसके साथ आए लोग रास्ते में बाइक पर सवार होकर खड़ा हो गए। से हटने के लिए कहा गया तो उक्त तीनों लोग अपशब्द कहने लगे और मारने-पीटने लगे। मामले में दोनों पक्षों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed