{"_id":"68ceeac467ce2e8eb609e067","slug":"case-against-pradhans-son-for-attacking-bjps-divisional-general-secretary-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-138697-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा के मंडल महामंत्री पर हमले के आरोप में प्रधान पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा के मंडल महामंत्री पर हमले के आरोप में प्रधान पुत्र पर केस
Sat, 20 Sep 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेंहदावल । भारतीय जनता पार्टी के मेंहदावल के पूर्वी मंडल के महामंत्री कौशल त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने के मामले में मेंहदावल पुलिस ने प्रधान पुत्र समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि प्रधान पुत्र एक गैंग चलाता है। पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
क्षेत्र के ग्राम इमलीडीहा निवासी भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी पुत्र छेदी राम त्रिपाठी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि बीते 17 सितंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मित्र अजय पुत्र ओंकार एवं सुरेंद्र पुत्र बलिराम के साथ टड़वरियां चौराहे से सब्जी लेकर घर जा रहे थे।
इसी दौरान गांव के पूरब बगीचे में सत्यभान यादव पुत्र बैजनाथ पांच से सात अज्ञात लड़कों को लेकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही हम बगीचे में पहुंचे तो वे लोग हमला कर दिए और मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
जब हम लोग शोर मचाने लगे तो गांव के लोग बचाव के लिए पहुंचे जिससे हमारी जान बची। गांव के लोगों को आता देखकर सत्यभान यादव सभी को लेकर भाग गए। सत्यभान यादव पुत्र बैजनाथ यादव लड़कों की गैंग भी चलाता है। जो किसी के साथ भी कोई घटना कर सकता है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि प्रधानपुत्र जान से मारने की धमकी दे रहा है।
भाजपा नेता की इस शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पुत्र समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इस विषय में कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मामले में मेंहदावल थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।