फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against nine people on court orders

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों पर केस

Sun, 28 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case against nine people on court orders
- महुली क्षेत्र के पिपरा गांव में पट्टाशुदा गड़ही से मछली मारने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिपरा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम पिपरा निवासी अरुण सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि गांव में स्थित गड़ही का मत्स्य पालन पट्टा एसडीएम धनघटा ने उनके नाम से स्वीकृत किया था। जिसके बाद वह 16, 22 जून व 15 अक्टूबर 2023 को गड़ही साफ-सफाई कराकर उसमें बीज डाले। गांव के विपक्षी गंगा सिंह 10 दिसंबर 2023 अन्य सहयोगियों के साथ उसके नाम से पट्टाशुदा गड़ही में जाल डालकर मछली मारकर उठा ले गए।

एतराज किया तो मारने के लिए दौड़ा लिया। इसकी सूचना एसडीएम को दिया। पुलिस और तहसील प्रशासन पहुंचकर जांच कर पुष्टि की। इससे करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले में प्रतिवादी गंगा सिंह, रणविजय सिंह उर्फ राजू, रणवीर सिंह उर्फ सुरेश सिंह, रणजीत सिंह उर्फ बबलू, राजेन्द्र, अरविंद, माया राम, राजाराम, रामरेखा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed