फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against nine in dispute over management system

Sant Kabir Nagar News: प्रबंध तंत्र के लिए हुए विवाद में नौ पर केस

Mon, 24 Jun 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case against nine in dispute over management system
- महुली क्षेत्र के नाथनगर में शनिवार को फार्मेसी काॅलेज में विवाद का मामला
विज्ञापन


- चवरिया गांव के एक ही परिवार के हैं दोनों पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर स्थित फार्मेसी काॅलेज की प्रबंधकीय जिम्मेदारी और पैतृक संपत्ति बंटवारे की बात को लेकर शनिवार को दो पक्षों में तीखी बहस हुई। साथ ही मारपीट की स्थिति भी बन गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर तलब किया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की अलग-अलग तहरीर पर नौ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नाथनगर स्थित फार्मेसी काॅलेज में एक वर्ष पूर्व हुए प्रबंधक की मौत के कुछ माह बाद से ही विद्यालय प्रबंधकीय को लेकर प्रबंधक की पत्नी और उनके परिवार के बीच विवाद बढ़ने लगा, जिसका असर शनिवार को देखने को मिला। कॉलेज परिसर में इसी बात के लिए दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। रविवार को एक पक्ष से हेमलता दूबे पत्नी स्व. अश्वनी कुमार दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि प्रबंधकीय एवं पैतृक संपत्ति को लेकर अतुल दूबे परिजनों के साथ उसको कमरे में बंद कर दिए। गाली देते हुए पिटाई करके घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लीलावती पत्नी स्वर्गीय सभा नारायण दूबे, पूनम दूबे पत्नी अतुल दूबे, अतुल दूबे, सूरज उर्फ रजनीकांत दूबे पुत्रगण सभा नारायण दूबे के खिलाफ बंधक बनाना, गाली-गलौज, मारपीट, जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे पक्ष से लीलावती देवी ने भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए प्रतिवादियों पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की बात पुलिस तहरीर में कही है। जिसके आधार पर पुलिस ने हेमलता पत्नी स्वर्गीय अश्वनी दूबे निवासी नाथनगर के अलावा हेमन्त पाण्डेय पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय, कुलदीप पाण्डेय पुत्र अज्ञात, रिंकू पुत्र अज्ञात, अरविन्द पाण्डेय पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय निवासी गण अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारने-पीटने, जानमाल की धमकी व छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed