फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against five including youth on rape charges

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोप में युवक समेत पांच पर केस

Wed, 26 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case against five including youth on rape charges
- युवती से दिल्ली में आरोपी युवक की छह वर्ष पूर्व बढ़ी थी नजदीकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के एक युवक पर दिल्ली क्षेत्र के नजफगढ़ की रहने वाली एक युवती ने शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। युवती ने दिल्ली से आकर बखिरा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराते हुए आरोपी युवक, उसके भाई व पिता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि वह माता-पिता के साथ नजफगढ़ (दिल्ली) में रहती है। बखिरा क्षेत्र का एक युवक छह वर्षों से उसके घर के पास रह रहा था। निकटता बढ़ने पर दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोपी युवक ने शादी करने का वादा करके लगातार छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि छह अप्रैल को शादी की बात करने पर युवक उसे गाली देने लगा दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती ने बखिरा आकर 13 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद चौकी पर उसे व विपक्षी दोनों को बुलाया गया। विपक्षी ने पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर धमकाते हुए उसे अपहरण के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए सुलह का दबाव बनाने लगा। सुलह नहीं करने पर गाली देते हुए उसे भगा दिए। पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता, बड़ा भाई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed