फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against 25 named and 50 unknown for ruckus at police post and beating of constable

Sant Kabir Nagar News: चौकी पर बवाल और सिपाही को पीटने पर 25 नामजद और 50 अज्ञात पर केस

Tue, 16 Jul 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against 25 named and 50 unknown for ruckus at police post and beating of constable
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी काली जगदीशपुर में सोमवार देर रात पुलिस हिरासत में बैठे युवक को छुड़ाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते हुए चौकी पर रखी प्लास्टिक कुर्सी तोड़ दी। पुलिस के ऊपर ईंट पत्थर चलाया। पुलिस से हाथापाई भी की। ग्रामीणों के उत्पात में चौकी प्रभारी, एक कांस्टेबल को चोट लग गई। इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर 25 नामजद और पचास अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी की, लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने तहरीर में बताया है कि उन्हें सूचना मिली कि पूर्व में 12 जुलाई को हुए विवाद की बात को लेकर सोमवार को सुनील पांडेय पुत्र रमाकांत, भोलू पांडेय पुत्र रमाकांत पांडेय, दिव्यांश पांडेय पुत्र अनिल पांडेय निवासी बनकटिया की ओर से दूसरे पक्ष अनिल बेलदार पुत्र राम भवन निवासी मोहरैया काली जगदीशपुर आपस में मारपीट किया है। सोमवार की देर शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों से विवाद होने की जानकारी ले रही थी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र के अनुसार उसी दौरान अनिल बेलदार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचा। चौकी पर बैठे सुनील कुमार पांडेय के साथ मौजूद अन्य के साथ अभद्रता करने लगे। गाली देते हुए उक्त लोगों को मारने पीटने की बात कहने लगा। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र का कहना था कि वह अन्य पुलिस कर्मी समझाने बुझाने लगे। लेकिन अनिल के साथ पहुंचे अन्य लोग उग्र हो गए। जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। ईंट पत्थर चलाने लगे। पुलिस चौकी में घुसकर प्लास्टिक कुर्सियों को तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन

इसकी सूचना इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र को दूरभाष पर दी गई। मय फोर्स थाना प्रभारी पहुंचे। उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अनिल बेलदार और उसके समर्थक मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। धमकी देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्र की तहरीर के अनुसार इसमें उन्हें स्वयं चोट लगने के अलावा कांस्टेबल अमरजीत यादव घायल हो गए। अनिल बेलदार और समर्थकों के इस कृत्य से आस पास के गांवो के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग दुकान और घरों की खिड़की बंद कर ली। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महुली और धनघटा पुलिस के अथक प्रयास के बाद उपद्रवी पीछे हटे। इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र की तहरीर पर अनिल बेलदार पुत्र राम भवन, रामाकांत पुत्र जोखन, चंद्रभान पुत्र रामा, अर्जुन पुत्र तूफानी, हनुमान पुत्र तूफानी, जनार्दन पुत्र अमेरिका, सुनील पुत्र राम भवन, विकास पुत्र बाबू लाल, विजय पुत्र अज्ञात, अमन पुत्र रामदीन, त्रिभुवन पुत्र देवा, श्याम देव पुत्र बलीराम, सचिन गोस्वामी पुत्र अज्ञात, रमेश पुत्र गुल्ले, तिसुर पुत्र तमेश्वर, नागेंद्र पुत्र त्रिलोकी, किलकिल पुत्र अज्ञात, नागेंद्र चौहान की भतीजी, धूप पुत्र भरत, गोले पुत्र अज्ञात, राजपत का लड़का नाम अज्ञात, अनिल उर्फ बुलेट की बहन नाम अज्ञात, समझावन की औरत नाम अज्ञात, राम भवन की औरत नाम अज्ञात, राम दयाल पुत्र दुरेशी व लगभग पचास अन्य अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पूर्व भी यहां पुलिस पर हुआ था हमला

महुली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी काली जगदीशपुर पुलिस कर्मियों और मोहरैया के ग्रामीणों के बीच करीब एक वर्ष पूर्व विवाद हो चुका है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कुछ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले से इतिश्री कर ली। विवाद में शामिल लोगों पर कानूनी सख्ती न होने के चलते उपद्रवियों का मनोबल बढ़ गया था। पूर्व में हुए विवाद में मोहरैया के लोगों ने दो पुलिस कर्मियों को घेरकर पिटाई कर घायल कर दिया था। कानूनी दायरे से बचने के चलते उनके मनसूबे बढ़े थे। जिसका नतीजा रहा कि काली जगदीशपुर में एक बार फिर विवाद पुलिस से करके वर्चस्व कायम रखा। सोमवार शाम जिस तरह पुलिस चौकी काली जगदीशपुर पर जमकर उत्पात मचाया।

गांव से नौजवान हुए गायब

पुलिस से विवाद के बाद जैसे ही चिह्नित करके थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। वैसे ही गांव में सन्नाटा पसर गया। नौजवान पुरुष घर छोड़कर फरार हो चुके हों। केवल वृद्ध पुरुष और महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। गांव की गलियां वीरान थीं, इक्का दुक्का लोग घूम रहे थे। तिराहे की कुछ दुकान बंद रही तो कुछ खुली रही। स्थानीय लोगों के चेहरे पर भय साफ झलक रहा था।


पुलिस लगातार कर रही है गश्त
विवाद के बाद से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। नामजद आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है। स्थानीय दुकानदारों से जानकारी पुलिस ले रही है। पुलिसिया सायरन बजने से आम जन मानस राहत की सांस ले रहा है। पुलिस कुछ घंटे के अंतराल में गश्ती लगाकर अराजक तत्वों में भय पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed