{"_id":"681cf92fc5a5cd04740fd2e7","slug":"car-collided-with-a-pole-near-baurbyas-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132326-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोल से टकराई दूल्हे की कार, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोल से टकराई दूल्हे की कार, बाल-बाल बचे
Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बौरब्यास के पास पोल से टकराई कार।
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बौरव्यास चौराहे पर बरात से वापसी के दौरान दूल्हे की कार पोल से टकरा गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा पहुंची। घटना से कार में सवार दूल्हा सहित अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड के अरविंद प्रजापति की बरात बस्ती के रुधौली कस्बे में गई थी। बृहस्पतिवार को वापसी के दौरान दूल्हे की गाड़ी धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास चौराहे पर अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। पोल टूट कर गिर गया और कार सड़क से नीचे उतर गई। कार दूल्हा स्वयं चला रहा था उसके अलावा गाड़ी में उसका एक 20 वर्षीय भांजा मौजूद था। अरविंद ने बताया कि रात भर जगने के कारण उसे झपकी आ गई। संवाद