फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cannabis smuggling racket under the guise of tissue paper; 167 kg of cannabis seized.

Sant Kabir Nagar News: टिशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खेल, 167 किलो गांजा बरामद

Thu, 13 Aug 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cannabis smuggling racket under the guise of tissue paper; 167 kg of cannabis seized.
बरामद गांजा व पंजाब के आरोपी। स्रोत-पुलिस
संतकबीरनगर। टिशू पेपर के बंडलों की आड़ में उड़ीसा से पंजाब गांजा ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एनएच-27 पर मगहर पुलिस चौकी के पास डीसीएम की तलाशी लेकर 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम, तीन मोबाइल फोन, पांच ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पर्स और 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने अपने कार्यालय में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी चंचल सिंह और राहुल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। संबंधित जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक 12 अगस्त की रात मगहर पुलिस चौकी के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, एसओजी प्रभारी रजनीश राय और सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने टॉर्च का संकेत देकर एक डीसीएम को रोका। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह निवासी गली नंबर- 2140 आदर्श नगर थाना- 07 नंबर डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) और दूसरे ने राहुल निवासी मकान नंबर-163 गली नंबर-3 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान नंबर-07 जनपद लुधियाना (पंजाब) बताया।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने डीसीएम में टिशू पेपर लदे होने की बात कही। पुलिस ने जब वाहन की गहनता से जांच की तो टिशू पेपर के बंडलों के बीच संदिग्ध बोरियां मिलीं। पूछताछ में दोनों ने सात बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गांजे को बाहर निकालकर तौल कराया, जिसका कुल वजन 167.710 किलोग्राम निकला।
-------------
उड़ीसा से पंजाब तक फैला था नेटवर्क
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि वे उड़ीसा में कुछ लोगों के संपर्क में रहकर गांजा हासिल करते थे। इसके बाद डीसीएम में टिशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते थे। वहां ग्राहकों की तलाश कर उसे ऊंचे दाम पर बेच देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

---------------
कांवड़ यात्रा के कारण बदला रास्ता
एसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि सावन माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही और विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग व चेकिंग के कारण आरोपियों ने अपना रास्ता बदल दिया था। वे प्रयागराज की ओर से जाने की बजाय वाराणसी से गोरखपुर होते हुए पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान मगहर के पास चेकिंग में उनकी डीसीएम पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस के अनुसार बरामद डीसीएम के आवश्यक कागजात आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed