{"_id":"57c1d7f84f1c1bf638d4fdc9","slug":"candidate-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय पर शनिवार को 16 हजार भर्ती के शिक्षक नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज हो गए और डीएम कार्यालय पर पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने डीएम से नियुक्ति पत्र दिलाए जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने बुधवार तक नियुक्ति पत्र बीएसए द्वारा देने की बात कही तब जाकर अभ्यर्थी शांत हुए।
बतादें कि प्रदेश में 16 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती चल रही है। जनपद में सवा सौ शिक्षकों का चयन हुआ है। काउंसिलिंग के बाद शनिवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। अभ्यर्थी सुबह ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंच गए थे। दोपहर एक बजे तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो अभ्यर्थी परेशान हो गए और कर्मचारियों से नियुक्ति पत्र के बारे में पूछने लगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभ्यर्थी नाराज हो गए और डीएम कार्यालय पर पहुंच गए। डीएम ने अभ्यर्थियों की बातों को सुना और बीएसए से बातचीत की। इसके बाद डीएम डॉ. सरोज कुमार ने बीएसए से बात कर बताया कि कोर्ट के आदेश पर शिक्षा मित्रों को भी काउंसिलिंग में शामिल किया जाना है। रात में निर्देश आया है इस बजह से नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। बुुधवार तक नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। डीएम के आश्वासन पर अभ्यर्थी वापस लौट गए। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि भर्ती में शिक्षा मित्रों को भी शामिल करने का सचिव ने निर्देश दिया है। संभावना है कि बुधवार तक नियुक्ति पत्र का वितरण कर दिया जाएगा।