फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Campaign will be launched to fight communicable diseases

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोगों से निपटने के लिए चलेगा अभियान

Wed, 19 Mar 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched to fight communicable diseases
संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान में 16 विभागों के लोग जहां संचारी रोगों से निपटने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके तहत एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर दस्तक देंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में कुल 16 विभाग अपना योगदान देंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग प्रमुख भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग उथले हैंडपंप को चिह्नित करके साफ-सफाई के लिए अभियान चलाएगा। वहीं नगर निकाय नालियों की साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगे। विद्यालयों के माध्यम से रोगों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मोहल्ला स्तर पर निगरानी समिति का गठन करके संचारी रोग के प्रसार को रोकना जरूरी है। डेंगू के लार्वा को नियंत्रित करने के लिए गंबूजिया मछली का भी प्रयोग किया जाएगा। जिससे मच्छरों से बचाव व अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने पर जोर दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed