{"_id":"6748b1feaafb58d80704f60c","slug":"campaign-to-administer-polio-drops-to-children-will-run-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124588-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का चलेगा अभियान
Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने के लिए आठ दिसंबर से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत आठ दिसंबर को बूथों पर बच्चों को पोलियोराधी खुराक पिलाकर की जाएगी। इसके बाद टीम घर- घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी।
इस दौरान करीब तीन लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि पोलियो अभियान का शुभारंभ आठ दिसंबर को बूथों पर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर किया जाएगा। इसके बाद टीमें घर- घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही अभियान में लगने वाली टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाई रिस्क संभावित क्षेत्र जहां ईंट-भट्ठा व नदी की तलहटी जहां पर सब्जियों की खेती की जाती है वहां पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोलियो की रोकथाम के लिए करीब तीन साल बाद यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इससे पूर्व मार्च 2022 में अभियान चलाया गया था।