Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Campaign launched to make Ayushman card

Sant Kabir Nagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया अभियान

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to make Ayushman card
संतकबीरनगर। लोगों को पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। मंगलवार को इसके लिए विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों व सीएचसी पर अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हशमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। इस अभियान में सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी और आशा को लगाया गया है। अभियान के दौरान 70 से अधिक उम्र वालाें का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही उपकेंद्रों पर भी करीब 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस अभियान की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उपकेंद्र गिरधरपुर, गड़सरपार, फेरूसा, कर्री, सिकरी, विश्वनाथपुर, बनकटिया आदि स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसमें प्रियंका, रीमा, नेहा सिंह, आदित्य सक्सेना, संध्या आदि ने भागीदारी निभाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed