फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cable submerged in water...transformer kept in open, danger of accident

Sant Kabir Nagar News: पानी में डूबा केबल...खुले में रखे ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा

Tue, 09 Jul 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cable submerged in water...transformer kept in open, danger of accident
- बारिश में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आसपास लगा पानी
विज्ञापन

- औद्योगिक क्षेत्र में उपकेंद्र के अंदर जलभराव
- चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से छात्र की हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में खुले में ट्रांसफार्मरों के केबल पानी में डूबे हुए हैं। बारिश में केबल में करंट आने का खतरा बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर व केबल के किनारे से निकलने वाले राहगीर डरते हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर बिना बैरिकेडिंग के लगे हैं तो कई जगह केबल जमीन पर से सटे है। चार दिन पहले एक युवक की ट्रांसफार्मर से निकले तार में करंट उतरने से मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके विभाग अभी इसे ऊपर कराने की जहमत नहीं उठा रहा है।
लगातार हो रही बारिश के वजह से हर तरफ पानी है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आसपास भी पानी लगा है। जहां पर हर वक्त बिजली दौड़ने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में उधर से निकलने में लोग डरे-सहमे रहते हैं। विभाग भी ऐसे ट्रांसफार्मर से बेखबर बना है। कई स्थानों पर केबल भी पानी में डूबा हुआ है। जो आने-जाने वाले लोगों के लिए जान का जोखिम बढ़ा रहा है। शहर निवासी दीपचंद, विजय कुमार, संदीप का कहना है कि ट्रासफार्मर लगाने दौरान ही तार को ऊपर कर देना चाहिए था। लेकिन विभाग लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय गेट के सामने पानी में लटक रहा केबल
सीएमओ कार्यालय मुख्य गेट के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे पानी भरा है। ट्रांसफार्मर पर लगा केबल पानी में डूबा हुआ है। सीएमओ कार्यालय पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। बारिश के दौरान गेट पर भी पानी भर जाता है। ऐसे में यहां पर जान का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंजरिया के पास नाली में लटका है केबल
शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ला में बिजली का केबल नाली में लटका है। ऐसे में यहां पर भी करंट प्रवाहित होने का खतरा बना है। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।

उपकेंद्र में भर गया है बारिश का पानी
खलीलाबाद औद्योगिक केंद्र उपकेंद्र से इंडस्ट्रीज के साथ ही आधे शहर को बिजली आपूर्ति किया जाता है। बरसात के बाद उपकेंद्र के भीतर पानी भर गया है। जहां पर कर्मचारी अक्सर काम भी करते हैं। ऐसे में परिसर में बिजली प्रवाहित होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।

छात्र की मौत के मामले में दर्ज हुआ है केस
शहर के सरैया गांव में चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई थी। मामले में छात्र के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बिजलीकर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस घटना से सीख न लेकर बेपरवाह बने हैं।


बोले जिम्मेदार
बारिश में लोग बिजली के पोल के पास जाने से परहेज करें। जहां पोल जर्जर है अथवा ग्राउटिंग कराना है, उसे कार्ययोजना में शामिल करके सभी स्थानों को सुरक्षित किया जाएगा। कोई घटना होने पर कंट्रोल रुम नंबर 0554-7297632 पर तत्काल संपर्क करें।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed