फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bypass compensation: Farmers get support from Bharatiya Kisan Sangh

बाईपास मुआवजा : किसानों को मिला भारतीय किसान संघ का समर्थन

Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bypass compensation: Farmers get support from Bharatiya Kisan Sangh
मेंहदावल। क्षेत्र में बीएमसीटी बाईपास में जमीन देने वाले किसान मुआवजे को लेकर परेशान हैं। शनिवार को किसानों ने रणनीति बनाते हुए सोमवार को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग बस्ती से मुलाकात का निर्णय लिया है। किसानों ने कहा कि इस मामले में भारतीय किसान संघ ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में बाईपास में जमीन गंवाने वाले किसानों के मुआवजे का मामला अब तूल पकड़ रहा है। शनिवार को किसानों ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी अविनाश सिंह राजन के नेतृत्व में बैठक कर मुआवजे को लेकर लंबी चर्चा की। चर्चा के दौरान जिला प्रशासन तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बार-बार मुआवजा देने के आश्वासन के बाद भी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू न करने को लेकर बैठक में नाराजगी जताई है। बैठक में सर्वसम्मत से किसानों ने यह निर्णय लिया है कि सोमवार को किसानों का एक प्रतिनिधित्व दल मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग बस्ती से मिलकर बाईपास सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहीत करने वाले किसानों के मुआवजे को लेकर अपनी बात रखेगा।
विज्ञापन

मुआवजा यथा शीघ्र देने को लेकर ज्ञापन भी सौंपेगा। बैठक के बाद भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी अविनाश सिंह राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग बस्ती के मुख्य अभियंता से मिलकर मुआवजे को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में ब्रह्मदेव पांडे जितेंद्र पांडे अविनाश कुमार आनंद पांडे उमेश पांडे कमलेश कुमार संजय पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed