फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Businessman robbery: Fifth accused absconding from police

व्यापारी लूटकांड : पांचवां आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Businessman robbery: Fifth accused absconding from police
- सात अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास सिद्धार्थनगर के व्यापारी के साथ हुई थी लूट
विज्ञापन

- दो आरोपी को पुलिस भेज चुकी है जेल, बस्ती पुलिस के हाथ चढ़े दो आरोपी व एक अभी भी है फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास सिद्धार्थनगर के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल से आगे सात अप्रैल की रात में सिद्धार्थनगर के व्यापारी शकील अहमद निवासी भिटिया थाना बांसी के साथ बदमाशों ने बरदहिया बाजार से सामान की खरीददारी करके वापस जाते समय लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सिद्धार्थनगर और महराजगंज के पांच बदमाशों का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के घेराबंदी करने से पहले ही बस्ती पुलिस ने वहां के सोनहा थाना क्षेत्र में पेट्रोलपंप पर चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि जनपद पुलिस के हाथ सिद्धार्थनगर का आरोपी अजीत वर्मा निवासी उसका राजा थाना उसका बाजार और एक बाल अपचारी आए। जबकि कृष्ण मोहन और विजय चौहान को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। घटना में संलिप्त एक आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस ने लूट की धारा को विलोपित करके मामले में डकैती की धारा बढ़ा दी। घटना में संलिप्त एक आरोपी मन्ना चौहान अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस टीम उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है,लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


डकैती की घटना में संलिप्त एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस टीम उसके गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed