फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buses leave from the overbridge, passengers stand below

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज से चली जाती हैं बसें, नीचे खड़े रहते हैं यात्री

Mon, 26 Dec 2022 02:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 02:19 PM IST
सार

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है। एक गुमटी में परिवहन निगम का कार्यालय संचालित है। वर्तमान में कोहरे व ठंड पड़ रहा है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय अधिकतर बसें ओवरब्रिज से चली जा रही हैं।

विज्ञापन
Buses leave from the overbridge, passengers stand below
मेंहदावल बाईपास पर रात में रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो पाई है। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है, लेकिन रात के समय अधिकतर बसें में ओवरब्रिज से होकर चली जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से सफर करते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ और खलीलाबाद को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला। यहां पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय सहित कई विभाग खुले और कर्मचारियों की तैनाती हुई। आबादी भी बढ़ रही है, लेकिन जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है। एक गुमटी में परिवहन निगम का कार्यालय संचालित है। वर्तमान में कोहरे व ठंड पड़ रहा है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय अधिकतर बसें ओवरब्रिज से चली जा रही हैं। ऐसे में यात्री नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में रात में अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर चली जा रही हैं, जबकि बस स्टाप सेंटर नीचे हैं। ऐसे में घंटों खुले आसमन के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। -डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, खलीलाबाद

बस स्टाप सेंटर पर सुविधाओं का अभाव है। अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर चली जा रही है। प्राइवेट वाहनों से सफर करना मजबूरी बन गई है। -रजनीश बैद्यनाथ, खलीलाबाद

स्थानीय यात्रियों को बस वाले बैठाते नहीं है तो कई बसें ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर जा रही हैं। ऐसे में इस पर ध्यान देेना चाहिए, ताकि समस्या का समाधान हो सके। -संतराम, खलीलाबाद

बस स्टाप सेंटर पर समस्याओं की भरमार है। न तो पेयजल का इंतजाम है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। परिवहन निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए। -अमित कुमार, खलीलाबाद


बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं खलीलाबाद बस स्टाप सेंटर पर बस लेकर जाएं। ओवरब्रिज के ऊपर से बस न ले जाए। यदि इसका अनुपालन नहीं किया गया और शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed