फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burnt the effigy of the president of the Peace Party

पीस पार्टी के अध्यक्ष का पुतला जलाया

Wed, 27 Jul 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 27 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of the president of the Peace Party
हियुवा कार्यकर्ताओं ने डाॅ. अयूब का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
 सांसद और महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने वाले पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब खान के खिलाफ बुधवार को तहसील गेट पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. अयूब को गिरफ्तारी करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल   को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन


छेदी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खलीलाबाद तहसील गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन के साथ ही पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब का पुतला जलाया। इस मौके पर छेदी यादव ने यहां कहा कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओछी राजनीति कर रहे हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़  गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो हियुवा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग किया कि डॉक्टर अयूब की विधान सभा सदस्यता समाप्त किया जाए, पीस पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द हो।
विज्ञापन


पुतला जलाने के दौरान दिनेश कुमार चतुर्वेदी, संजय चौधरी, दूधनाथ, शिवमूरत, अवधेश दास, निर्मल प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, अमरनाथ, राजू चौधरी, जयहिंद प्रताप, सोनू गुप्ता, धर्मवीर गौड़, हनुमान यादव, बच्चू लाल, रवि गुप्ता, आशीष जायसवाल, संदीप कुमार अग्रहरि, सर्वेश कुमार विश्वकर्मा, सौरभ जायसवाल, पृथ्बीराज यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed