फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bulding of ITI was not complete

चार साल से अधूरा पड़ा है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
bulding of ITI was not complete
चार साल से अधूरा पड़ा है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन

-चकदही में 627.51 लाख की लागत से हो रहा है निर्माण
- जिले के युुवाओं का तकनीकी शिक्षा का टूट रहा ख्वाब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। युवाओं के घर के पास ही तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए खलीलाबाद विकास खंड के चकदही में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होने की समय सीमा बीते चार चाल हो गए, लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं का तकनीकी शिक्षा का ख्वाब टूट रहा है।

खलीलाबाद विकास खंड के चकदही में वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार ने राज्य योजना से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत मुख्य भवन, वर्कशाप, टाइप एक के दो व टाइप तीन के एक भवन का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही बाउंड्रीवॉल का निर्माण व अन्य विकास कार्य कराए जाने हैं। इस पर 627.51 लाख रुपये खर्च किया जाना है। इस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण 25 नवंबर 2015 में शुरू होकर 30 जून 2017 तक समाप्त होना था, लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जहां तक निर्माण कार्य की बात है तो भवन का निर्माण हो गया है और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है, लेकिन अभी भी कर्मचारियों आदि के लिए बनने वाला भवन अपूर्ण है। मेन गेट का निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में कार्य पूर्ण होने के निर्धारित समय से चार साल अधिक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की शुरुआत नहीं हो सकी है। यह अलग बात है कि गांव के मोड पर बड़ी होर्डिंग जरूर लगा दी गई है। क्षेत्र के युवा रविंद्र कुमार और पन्ने लाल आदि ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की शुरुआत हुई तो उम्मीद थी कि यहां तकनीकी शिक्षा मिलेगी, लेकिन अभी निर्माण ही चल रह है। ऐसे में मजबूरी में अन्य जनपदों में तकनीकी शिक्षा के लिए जाने की मजबूरी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है। गेट व अन्य कार्य चल रहे हैं। दस दिनों में सभी कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed