फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Building is ready...not getting benefits due to lack of handover

Sant Kabir Nagar News: भवन तैयार... हैंडओवर न होने से नहीं मिल रहा लाभ

Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Building is ready...not getting benefits due to lack of handover
- नाथनगर कस्तूरबा हाॅस्टल, राजकीय पुस्तकालय और आईटीआई मझौरा शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कई ऐसी परियोजनाएं हैं जिसका निमाण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जिसके कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इनमें नाथनगर का कस्तूरबा हाॅस्टल, उप स्वास्थ्य केंद्र, शहर का राजकीय पुस्तकालय, आईटीआई मझौरा का भवन हैंडओवर के अभाव में लटका है।

शहर में बना राजकीय पुस्तकालय, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
शहर में लोगों की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये खर्च कर राजकीय पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। इसका कार्य भी पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक हैंडओवर की प्रक्रिया शुुरू नहीं हुई है। जिससे कारण लोगों को पुस्तकालय का लाभ नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोगों को अन्य स्थानों का रूख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कस्तूरबा हाॅस्टल और एकेडमिक भवन तैयार
कस्तूरबा की बालिकाओं के लिए नाथनगर में हाॅस्टल के साथ एकेडमिक भवन का निर्माण कराया गया है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बावजूद इसके कस्तूरबा हाॅस्टल और एकेडमिक भवन हैंडओवर नहीं हो सका है। अगर यह भवन हैंडओवर हो जाए तो बालिकाओं को रहने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकती है। साथ ही इंटर तक की पढ़ाई के लिए एकेडमिक भवन भी मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 स्वास्थ्य उपकेंद्र को हैंडओवर का इंतजार
जिले में 27 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार हैं। इन भवनों के हैंडओवर की प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिसके कारण इन स्वास्थ्य केंद्रों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अगर भवन हैंडओवर हो जाए तो आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं और लोगों को सीएचसी व पीएचसी पर नहीं जाना पड़ेगा।

आईटीआई मझौरा में नहीं शुरू हो सकी पढ़ाई

हैंसर विकास खंड के मझौरा में आईटीआई की पढ़ाई के लिए भवन का निर्माण कराया गया है। युवाओं को उम्मीद थी कि तकनीकी शिक्षा के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा लेकिन भवन बनने के बाद भी अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। अगर भवन हैंडओवर हो जाए तो यहां पढ़ाई शुरू हो सकती है और युवाओं की परेशानी दूर हो सकती है।


जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उन्हें हैंडओवर कराए जाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही भवनों के हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed