{"_id":"633336b3daa43404bb3a8575","slug":"bsa-suspend-principal-khalilabad-news-gkp452009813","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

- नाथनगर के प्राथमिक विद्यालय चवरिया पर तैनात थी प्रधानाध्यापिका
- एसटीएफ की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चवरिया पर तैनात प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापिका पर फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने आरोप है। यह कार्रवाई एसटीएफ की रिपोर्ट पर बीएसए ने की है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ने सूचना दी थी कि नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चवरिया पर तैनात प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी पुत्री पांचू प्रसाद के दस्तावेज फर्जी है। एसटीएफ ने प्रधानाध्यापिका के दस्तावेज की जांच कराई गई तो पता चला कि गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भगौरा में तैनात प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी के प्रमाण पत्रों का कुटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी कर रही है। सुमन कुमारी के प्रमाण पत्रों का रिकार्ड एसटीएफ को भेजा गया था। जिसके बाद यह स्पष्ट है कि उक्त अंक पत्र कूटरचित एवं फर्जी है। इसके साथ ही यह नियम विरुद्ध है।
प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में अपना साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण एक अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर के माध्यम से उपलब्ध कराए। स्पष्टीकरण न आने पर विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।