फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bsa inspected in kasturba school

बीएसए के निरीक्षण में मिली खामियां, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 16 Feb 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bsa inspected in kasturba school
नाथनगर कस्तूरबा विद्यालय का बीएसए ने निरीक्षण किया। - फोटो : KHALILABAD
बीएसए के निरीक्षण में मिली खामियां, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नाथनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रभारी वार्डेन क्षमा शुक्ला से स्पष्टीकरण तलब किया है।

बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर आवागमन रजिस्टर में इंद्रमौलि यादव का नाम काटकर क्षमा शुक्ला का नाम दर्ज कर दिया गया है, जो उचित नहीं है। इसी तरह चपरासी राजकुमार बगैर किसी कारण के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही विद्यालय की रंगाई-पुताई भी नहीं हुई है। विद्यालय में नए इन्वर्टर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शौचालय के दरवाजे भी खराब पाए गए और पानी के लिए लगाई गई टंकी की सफाई भी नहीं कराई गई है। बायोमैट्रिक का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। बीएसए ने प्रभारी वार्डेन क्षमा शुक्ला से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed