{"_id":"66e5c8d0f61acca91c09be8d","slug":"brothers-come-in-contact-with-high-tension-wire-one-dead-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120768-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत, एक घायल
Sat, 14 Sep 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
- मां की ब्रह्मभोज के बाद ट्राली पर टेंट की चारपाई रखने के दौरान हुआ हादसा
- मेंहदावल क्षेत्र के विसौवा गांव के टोला भठवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विसौवा के टोला भठवा में मां की ब्रह्मभोज के बाद टेंट का सामान ट्राली पर रखने के दौरान दो सगे भाई हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें एक भाई की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। दूसरे भाई को सीएचसी मेंहदावल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार (27) वर्ष पुत्र बहरईची निवासी भठवा की माता का एक दिन पहले ब्रह्मभोज था। वह शनिवार की दोपहर दो बजे टेंट का सामान दुकान पर वापस करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर सामान रख रहा था। इस दौरान चारपाई हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे अजय गंभीर रूप से झुलस गया। भाई राजेश (24) को भी करंट का हल्का झटका लगा। दोनों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। राजेश को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।
घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने इस मामले कोई शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एक दिन पूर्व था मां का ब्रह्मभोज... दूसरे दिन बेटे की हुई मौत
मेंहदावल के भठवा गांव में एक दिन पूर्व मां के ब्रह्मभोज को अजय ने नियमानुसार पूरा किया। उसे यह नहीं मालूम था कि मां के कर्म के बाद उसकी भी मौत हो जाएगी। वह तो ब्रह्मभोज के बाद सामान पहुंचाने में लगा था, लेकिन उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौत हो गई। घटना के बाद से हर कोई परिजनों को सांत्वना दे रहा था।