{"_id":"6894e6fd11a8e0ec9b0a1fb1","slug":"brother-dies-due-to-snake-bite-sister-is-serious-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136654-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से भाई की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से भाई की मौत, बहन गंभीर
Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चोकहर गांव में दो भाई बहन को सांप ने डंस लिया। इससे भाई की मौत हो गई। वहीं मृतक के बहन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, और उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
चोकहर गांव निवासी अनुराग चौधरी (17) पुत्र महेंद्र चौधरी बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोए थे। रात के समय उनको किसी सांप ने काट लिया। इसके बाद उसे पैर में चुभन महसूस हुई। जिसके बाद उसने अपनी 15 वर्षीय बहन सुनैना जो दूसरे स्थान पर सो रही थी। उसको अपने स्थान पर सोने के लिए भेजकर परिजनों को कुछ काटने की जानकारी देकर फिर सो गया। कुछ समय बाद बहन को भी कुछ काटने और चुभने का पता चला तो उसने घर वालों को जानकारी दी।
इस बीच अनुराग की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले आए।यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सुनैना का उपचार शुरु कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि लक्षणों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे सांप ने काटा है। परिजन उसके शव को लेकर घर ले आए और दाह संस्कार करा दिया।