फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bricks and stones pelted between two parties in dispute over children

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Mon, 24 Jun 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted between two parties in dispute over children
- महुली क्षेत्र के बंधुपुर गांव का मामला, मारपीट में बाइक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में शनिवार की शाम को बच्चों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसी बात को लेकर घर के बड़े पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चले। थोड़ी देर बाद एक बार फिर गांव के प्राथमिक विद्यालय पास भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक बाइक क्षतिग्रस्त भी हो गई। रविवार को दोनों पक्ष तहरीर देने की तैयारी में जुट गए।

क्षेत्र के बंधुपुर में शनिवार को दो बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा हो गया। स्थानीय लोग समझा-बुझाकर शांत कराए। कुछ देर बाद बच्चों के घरवाले आमने-सामने हो गए। दोनो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन गांव में वर्चस्व कायम रखने के लिए दोनों पक्ष ने दूसरे गांव से मनबढ़ युवकों को गांव में बुला लिया। एक बार फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दूसरी जगह से पहुंचे युवकों ने जमकर मारपीट की। जिसमें एक व्यक्ति की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मनबढ़ युवक भाग गए। रविवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचकर तहरीर देने की तैयारी में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed